फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त की दरिंदगी: महिला मित्र को घायल कर सड़क पर फेंका, इलाज के दौरान तोड़ा दम, मरने से पहले लिया था ये नाम

Thu, 10 Nov 2022 10:03 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद

सार

मृतका के भाई के मुताबिक वह उसे ढूंढते हुए सोहना रोड की तरफ गया तो देखा वह घायल अवस्था में सड़क किनारे पड़ी थी। वह उसे इलाज के लिए बीके अस्पताल में लेकर गया, यहां उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फरीदाबाद में सोहना रोड के पास एक युवती को उसके दोस्त ने घायल कर सड़क किनारे फेंक दिया। युवती के भाई ने उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। दावा है कि युवती ने मरने से पहले अपने एक दोस्त का नाम लिया था जो उसे सड़क किनारे फेंक गया था। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

थाना मुजेसर प्रभारी इंस्पेक्टर कबूल सिंह ने बताया मूलरूप से गोरखपुर, यूपी निवासी रोशनी (19) यहां संजय कॉलोनी में किराए के मकान में परिवार के साथ रह रही थी। युवती सेक्टर 24 स्थित एक कंपनी में सहायक की नौकरी करती थी। बुधवार को वह नौकरी के लिए निकली, लेकिन घर नहीं पंहुची।
विज्ञापन

परिवार के लोगों ने उसकी खोज शुरू की। रोशनी का भाई किशन उसे ढूंढते हुए सोहना रोड की तरफ गया तो देखा वह घायल अवस्था में सड़क किनारे पड़ी थी। किशन उसे इलाज के लिए बीके अस्पताल में लेकर गया, यहां उसने दम तोड़ दिया। किशन का दावा है कि रोशनी ने मरने से पहले अपने दोस्त महेंद्र का नाम लिया था कि वहीं उसे घायल कर फेंक गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें