फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त का 'हाफ एनकाउंटर': कहासुनी के बाद दोस्त ने पैर में मारी गोली, स्कूटी पर बैठकर बातचीत के दौरान हुई बहस

Sun, 02 Aug 2026 10:58 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

बवाना जेजे कॉलोनी में शनिवार शाम कहासुनी के बाद दोस्त साजिद ने बॉबी पासवान के पैर में गोली मार दी। पुलिस ने रविवार को आरोपी साजिद और उसके नाबालिग साथी को पकड़ा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिस तरह पुलिस संदिग्ध अपराधियों को जान से मारने के बजाय उनके पैर या घुटने में गोली मार देती है। उसी तरह दिल्ली के नरेला औद्योगिक क्षेत्र के बवाना जेजे कॉलोनी में शनिवार शाम को एक दोस्त ने युवक के पैर में गोली मार दी। कहासुनी के बाद वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन

घटना को अंजाम देकर आरोपी साजिद मौके से भाग गया। लोगों ने घायल बॉबी पासवान को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने उसके बयान पर केस किया। रविवार को पुलिस ने आरोपी और उसके नाबालिग साथी को पकड़ लिया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। 

बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त शोभित डी सक्सेना ने बताया कि शनिवार शाम पुलिस को जेजे बवाना कॉलोनी बवाना के मून कैफे के पास गोली चलने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि कैफे के सामने स्कूटी पर बैठकर दो दोस्त आपस में बातचीत कर रहे थे। 
विज्ञापन

इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। एक ने दूसरे के पैर में गोली मार दी और वहां से भाग गया। लोगों ने बताया कि घायल को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने क्राइम और और फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। टीम ने वहां से साक्ष्य हासिल किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें