फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त बना दानव: 300 रुपये न देने पर गुस्साए युवक ने साथी को ही पेट्रोल डाल फूंका, बोला- लौटा न रहा था पैसे

Sat, 27 Aug 2022 09:05 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, दनकौर (गौतमबुद्ध नगर)

सार

आरोपी ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि वह पीड़ित के साथ मजदूरी का काम करता है। आरोपी ने सुलेंद्र से अपने 300 रुपये मांगे थे। जब पीड़ित ने देने से मना कर दिया तो इसी बात से गुस्साए आरोपी ने पेट्रोल अचानक उसके ऊपर छिड़ककर आग लगा दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गौतमबुद्ध नगर के नवादा गांव में शुक्रवार को एक युवक को उसके ही दोस्त पर पेट्रोल छिड़ककर जलाने का आरोप लगा था। इस मामले में पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। शनिवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

गांव निवासी सुलेंद्र पर उसके दोस्त बिन्नी ने शुक्रवार को कहासुनी के चलते पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी थी। इस घटना में सुलेंद्र बुरी तरह से झुलस गया था। जिसको परिजनों ने ग्रेटर नोएडा के जिम्स अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां उसकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी दोस्त बिन्नी को शनिवार को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि वह पीड़ित के साथ मजदूरी का काम करता है। आरोपी ने सुलेंद्र से अपने 300 रुपये मांगे थे।

ये भी पढ़ें- महिला से चलती कार में दरिंदगी: विवाहिता को बेहोश कर गाड़ी में किया दुष्कर्म, सड़क किनारे छोड़ा, पति से है बैर

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

जब पीड़ित ने देने से मना कर दिया तो इसी बात से गुस्साए आरोपी ने पेट्रोल अचानक उसके ऊपर छिड़ककर आग लगा दी थी। कोतवाली प्रभारी राधा रमण सिंह का कहना है कि आरोपी पीड़ित के साथ मजदूरी का काम करता है। जिनके बीच रुपयों की लेनदेन को लेकर कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद आरोपी द्वारा उसको पेट्रोल छिड़ककर जला दिया गया था। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें