फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धीरे-धीरे तपने लगी दिल्ली: शुक्रवार रहा इस सीजन का सबसे गर्म दिन, मार्च में याद आया अप्रैल का महीना

Fri, 06 Mar 2026 06:39 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार


मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में 7 मार्च से 11 मार्च तक मौसम सामान्य रहेगा। अधिकतम तापमान 33 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा और न्यूनतम तापमान 15 से 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।
विज्ञापन
गर्मी से राहत पाने की कोशिश करती महिला - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में गर्मी ने मार्च की शुरुआत से ही रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी है। सुबह से ही सूरज की तेज तपिश ने लोगों के पसीने छुड़वाने शुरू कर दिए हैं। ऐसे में शुक्रवार इस सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। दिनभर की तेज धूप के चलते लोगों को गर्मी का अहसास किया। हालांकि, दिनभर धूप खिलने और हवा चलने से मौसम खुशनुमा रहा। सुबह-शाम की हल्की ठंड अभी भी धीर-धीरे खत्म हो रही है। लेकिन, सुबह से ही निकल रही धूप ने लोगों को परेशान किया हुआ है। 

विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान अधिकतम तापमान 34.4 और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री दर्ज हुआ। दिल्ली में अधिकतम आर्द्रता 90 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 28 प्रतिशत रही। मौसम विभाग के अनुसार, रिज में 17.8 आया नगर में 17.6 और लोधी रोड में 16.3 और पालम में 17.5 न्यूनतम पारा दर्ज किया गया।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में 7 मार्च से 11 मार्च तक मौसम सामान्य रहेगा। अधिकतम तापमान 33 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा और न्यूनतम तापमान 15 से 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, 6, 7 और 8 मार्च को आसमान अधिकतर साफ रहेगा और तेज हवा नहीं चलेगी। 9 से 11 मार्च तक आसमान में हल्के बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन बारिश की संभावना नहीं है। हवा की गति सामान्य रहेगी, जिसमें पश्चिम और उत्तर-पश्चिम दिशा से हल्की हवा चलेगी। लोगों को उमस और तेज धूप से बचाव के लिए हल्के कपड़े पहनने की सलाह दी गई है। कुल मिलाकर, अगले पांच दिन गर्मी सामान्य रहेगी और आसमान में हल्के बादल रहने के बावजूद मौसम सुहावना बना रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें