फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्रांस की छात्रा ने सहेली के पिता पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप, गिरफ्तार

Tue, 27 Nov 2018 06:00 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दोस्त के घर ठहरी फ्रांस की छात्रा के साथ छेड़छाड़ के आरोपी व्यवसायी  (58) ने नेबसराय थाना में सरेंडर कर दिया। वह काफी दिनों से फरार था और दिल्ली व एनसीआर में छिपकर रह रहा था।

विज्ञापन


पीड़ित विदेशी लड़की घटना के बाद कोर्ट में बयान दर्ज कराकर अपने देश लौट चुकी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। स्टूडेंट एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत फ्रांस से 16 वर्षीय युवती अक्तूबर में दिल्ली आई थी।

उसका दक्षिण दिल्ली के नामी स्कूल में प्रोग्राम था। पीड़िता दिल्ली आने पर अपने एक मित्र (युवती) के घर ठहरी हुई थी। दोनों की दोस्ती भी कुछ दिन पहले स्टूडेंट एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत फ्रांस में हुई थी।
विज्ञापन

 

Trending Videos
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया

आरोप है कि घर में रुकने के दौरान मित्र के पिता ने उसके साथ अश्लील हरकतें व छेड़छाड़ की। पीड़िता की शिकायत पर 23 अक्तूबर को नेबसराय थाना पुलिस ने पोक्सो व अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया था।

सीआरपीसी 164 के तहत कोर्ट में बयान दर्ज कराने के बाद विदेशी युवती अपने देश लौट गई। पुलिस के अनुसार आरोपी ने गत रविवार को नेबसराय थाने में सरेंडर कर दिया। उसे सोमवार को कोर्ट में पेश कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। फिलहाल आरोपी के खिलाफ चार्जशीट तैयार की जा रही है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें