फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुर्वेद की जानकारी लेने पहुंचे फ्रांसीसी

Wed, 29 Oct 2014 09:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय आयुर्वेद की जानकारी लेने के लिए सोमवार को फरीदाबाद में फ्रांस का प्रतिनिधिमंडल यहां पहुंचा। सेक्टर-21 स्थित जीवा आयुर्वेदा इंस्टीट्यूट में सदस्यों को दो सप्ताह तक आयुर्वेद की खूबियां बताई जाएंगी।
विज्ञापन


फ्रांस से आए प्रतिनिधिमंडल को शारीरिक गतिविधियों और उम्र के हिसाब से सही खानपान की जानकारी भी दी जाएगी। साथ ही व्यायाम और इसके सकारात्मक प्रभावों के बारे में भी बताया जाएगा।

योगाचार्य हरीश मोहन मेहता योग व आयुर्वेद की जानकारी देंगे। इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर डॉ. प्रताप चौहान ने कहा कि भारतीय आयुर्वेद विदेशों में भी बेहद प्रचलित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई देशों में कैंप लगाकर इसका प्रचार प्रसार कर चुके हैं। स्कूल के अध्यक्ष ऋषिपाल चौहान और प्रिंसिपल चंद्रलता चौहान ने सभी सदस्यों का स्वागत किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें