फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाह... अगले साल से कनॉट प्लेस में फ्री वाईफाई

Wed, 27 Sep 2017 10:11 PM IST
बयूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
अगले साल की शुरुआत से कनॉट प्लेस पहुंचने वाले लोगों को फ्री इंटरनेट की सुविधा मिल सकेगी। पिछले कई वर्षों से कनॉट प्लेस को वाईफाई से लैस करने पर काम चल रहा था। जिसमें अब तेजी आ गई है। बताया जा रहा है कि फरवरी की शुरुआत में यहां लोगों को फ्री इंटरनेट की सुविधा मिल सकेगी। 
विज्ञापन


एमटीएनएल कॉर्पोरेट कार्यालय के डायरेक्टर सुनील कुमार के अनुसार नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी) और एमटीएनएल के बीच एक करार हुआ था, जिसमें फ्री वाईफाई की सुविधा लोगों को देना शामिल है। इस प्रोजेक्ट पर आधे से ज्यादा काम हो चुका है।

अगले तीन से चार महीने के भीतर कनॉट प्लेस आने जाने वाले लोगों को फ्री इंटरनेट की सुविधा मिल सकेगी। बता दें कि कनॉट प्लेस को फ्री वाईफाई की प्रक्रिया काफी लंबे समय से चल रही है। एनडीएमसी कई बार इसकी घोषणा भी कर चुकी है।
विज्ञापन


वहीं, बीते वर्ष एक टेलीकॉम कंपनी ने लोगों को वाईफाई की सुविधा दी भी, लेकिन इसके लिए कुछ शुल्क तय किया था। इसके बाद यहां हर दिन आने वाले लोगों के लिए फ्री वाईफाई सुविधा मिलने की मांग उठने लगी थी। अब एमटीएनएल पिछले दो-तीन महीने से काम कर रहा है।       

एक मोबाइल 20 मिनट तक मुफ्त में इंटरनेट      
प्राप्त जानकारी के अनुसार, फरवरी में वाईफाई शुरू होने के साथ ही एमटीएनएल की ओर से इसकी सीमा भी तय कर दी गई है। वाईफाई चलाने के लिए पहले मोबाइल नंबर पर ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) आएगा।

इस पासवर्ड का इस्तेमाल करने के बाद ही वाईफाई आपके फोन से जुड़ेगा। एक नंबर से आप 20 मिनट तक इंटरनेट चला पाएंगे। कहा जा रहा है कि जिन लोगों के पास डबल सिम नंबर है, उन्हें सीधे तौर पर इसका फायदा होगा।   दो अलग अलग नंबर से एक व्यक्ति 40 मिनट तक फ्री में इंटरनेट का प्रयोग कर सकेगा। हालांकि इसके बाद कुछ शुल्क एमटीएनएल की ओर से लिया जाएगा, जो कि प्रोजेक्ट की लॉचिंग के वक्त ही पता चल पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें