भारतीय रेलवे के 4791 स्टेशनों पर जल्द ही मुफ्त वाईफाई सुविधा मिलेगी। रेल मंत्रालय ने इसके लिए टाटा के साथ करार किया है। टाटा ट्रस्ट सीएसआर के तहत इसके लिए एक बड़ी राशि खर्च कर रही है। इसका एलान रेल मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को किया।
रेल मंत्री ने बताया कि उनके मंत्रालय की देशभर के 8738 रेलवे स्टेशनों में से 6441 पर वाई-फाई सुविधा मुहैया कराने की योजना है। इनमें 2297 हॉल्ट हैं। यह प्रोजेक्ट प्रगति पर है। अब तक 832 रेलवे स्टेशनों पर सुविधा मुहैया करा दी गई है।
मार्च 2019 तक 775 अन्य स्टेशनों पर भी वाई-फाई शुरू हो जाएगा। बचे 4791 रेलवे स्टेशनों पर वाई-फाई की सुविधा मुहैया कराने के लिए टाटा ट्रस्ट से करार किया गया है। गणेश चतुर्थी के मौके पर इन स्टेशनों पर भी वाईफाई सुविधा मुहैया करा दी जाएगी।