फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली मेट्रो लाइन पर मिल रहा फ्री वाई-फाई, सबसे ज्यादा इस साइट को खोल रहे लोग

Mon, 05 Feb 2018 05:44 AM IST
बृजेश सिंह/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
metro
विज्ञापन

मेट्रो में मुफ्त वाई-फाई इंटरनेट सेवा यात्रियों को खूब भा रही है। यात्री सफर के दौरान इसका प्रयोग कर दुनिया की खबरों से रूबरू होने के साथ ही सोशल मीडिया पर भी खूब समय बिता रहे हैं।

विज्ञापन

 

मुफ्त इंटरनेट सेवा के आंकड़े बताते हैं कि यात्री इसके जरिये गूगल सर्च, यू ट्यूब, फेसबुक, व्हाट्सऐप और न्यूज पोर्टल सबसे अधिक प्रयोग कर रहे हैं। वाई-फाई का प्रयोग करने वाले रजिस्टर्ड यूजर्स की कुल संख्या 4.19 लाख पहुंच गई है।

मालूम हो कि फिलहाल दिल्ली मेट्रो की करीब 50 किलोमीटर लंबी ब्लू लाइन (द्वारका से नोएडा/वैशाली) पर मुफ्त वाई-फाई इंटरनेट सेवा उपलब्ध है। इस लाइन पर रोजाना औसतन 6 लाख लोग सफर करते हैं।

विज्ञापन


जिसमें 4.19 लाख ने वई-फाई प्रयोग करने के लिए पंजीकरण कराया है। जिसमें से रोजाना औसतन 36,751 यात्री इसका प्रयोग कर रहे हैं। एक यूजर औसतन रोजाना 154.4 मेगाबाइट (एमबी) डाटा प्रयोग करता है।

रोजाना कुल 80 हजार से अधिक वेबपेज खोले जा रहे हैं। डीएमआरसी के मुताबिक ब्लू लाइन पर मुफ्त वाई-फाई सेवा का प्रयोग यात्री खूब कर रहे हैं।

वाई-फाई सेवा देने का काम निजी कंपनी के पास है। यलो लाइन (गुरुग्राम से समयपुर बादली लाइन) पर भी जल्द मुफ्त वाई-फाई सेवा दी जाएगी। इसे लेकर काम भी चल रहा है। 

विज्ञापन

मेट्रो में सफर के दौरान दुनिया की खबर ले रहे यात्री

metro
- ब्लू लाइन पर मिलती है मुफ्त वाई-फाई, अब तक 4.19 लाख रजिस्टर्ड यूजर्स
- गूगल, यू ट्यूब, फेसबुक व्हाट्सऐप व न्यूज पोर्टल का सबसे अधिक प्रयोग 

फ्री वाई-फाई सेवा 
- 36,751 लोग रोजाना करते हैं प्रयोग 
- 154.4 एमबी डाटा का इस्तेमाल करते हैं हर यूजर (रोजाना)
- 81 हजार वेबपेज रोजाना खोलते हैं यूजर्स 

ब्लू लाइन की फैक्ट फाइल
49.93 किलोमीटर लंबी लाइन है। 
44 से अधिक मेट्रो स्टेशन हैं इस लाइन पर। 
6 लाख लोग औसतन रोजाना इस पर सफर करते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें