फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप का भाजपा से सवाल, फ्री वाई-फाई योजना का क्यों कर रही विरोध विरोध

Fri, 06 Dec 2019 05:29 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Free wifi in Delhi - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली प्रदेश भाजपा पर वाई-फाई प्रोजेक्ट का विरोध करने का आरोप लगाते हुए इसे भाजपा की रूढ़िवादी सोच करार दिया है। इस बारे में पार्टी ने भाजपा से कई सवाल पूछे। साथ ही दिल्ली में नकारात्मक राजनीति करने की बात कही है।

विज्ञापन


पार्टी कार्यालय में मीडिया से बात करते हुए वरिष्ठ नेता राघव चड्ढा ने कहा कि दिल्ली सरकार के जनहित में किए जा रहे हर काम का दिल्ली भाजपा जिस तरह से विरोध कर रही है, वह भाजपा की नकारात्मक मानसिकता और दिल्ली में आने वाले चुनाव को लेकर घबराहट को जाहिर करता है। 

राघव चड्ढा के मुताबिक, एक तरफ भाजपा का शासन मॉडल है, जिसमें प्याज समेत दूसरी दैनिक वस्तुएं महंगी हो रही हैं। दूसरी तरफ आप की सरकार है, जहां आम लोगों को बिजली, पानी समेत दूसरी चीजें मुफ्त में दी जा रही हैं। दिल्ली सरकार की योजनाओं से दिल्ली के लोग खुश हैं, लेकिन भाजपा के विजय गोयल व गौतम गंभीर इसका मखौल उड़ा रहे हैं।
विज्ञापन


दूसरी तरफ आतिशी ने कहा कि आज सभी युवा, कॉलेजों में पढ़ने वाली छात्र-छात्राएं व प्राइवेट कंपनियों में नौकरी करने वाले लोग चाहते हैं कि दिल्ली में फ्री वाई-फाई की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। अन्य देशों में भी इस तरह की सुविधाएं मिलती हैं। इस मौके पर आतिशी ने भाजपा सांसदों से सवाल भी पूछे।

आप ने पूछे सवाल

-भाजपा क्यों फ्री वाई-फाई जैसे जनहित के कार्य का विरोध कर रही है?
-भाजपा ने 100 स्मार्ट सिटी बनाने का वादा किया, परंतु एक भी स्मार्ट सिटी नहीं बनाई। आज जब अरविंद केजरीवाल दिल्ली को स्मार्ट सिटी बना रहे हैं तो भाजपा को तकलीफ क्यों हो रही है?

विज्ञापन

-भाजपा क्या अपनी महिला विरोधी मानसिकता के तहत फ्री वाई-फाई का विरोध कर रही है?
-वाई-फाई फ्री होने से कहीं भाजपा को अपने झूठ के उजागर होने का डर तो नहीं?

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें