अरविंद केजरीवाल
- फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि सीएम केजरीवाल मुफ्त मेट्रो सफर की योजना के लिए किराया निर्धारण समिति (एफएफसी) से मंजूरी लेने की मेट्रो की दलील को बेशक औपचारिकता मान रहे हों, लेकिन इसके चलते ये योजना मौजूदा सरकार के हाथ से छिटक सकती है। ऐसा हुआ तो योजना का भविष्य विधानसभा चुनाव के बाद फरवरी-2020 में आने वाली नई सरकार तय करेगी। दिल्ली मेट्रो ने अपने प्रस्ताव में जिक्र भी किया है कि योजना लागू करने के लिए उसे 8 महीने का वक्त चाहिए।