फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीटीसी बस में मुफ्त यात्राः महिलाएं पिंक टिकट से कर सकेंगी सवारी, ये है पूरी योजना

Thu, 25 Jul 2019 04:18 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली सरकार जल्द ही डीटीसी और कलस्टर बसों में महिलाओं के मुफ्त सफर को कैबिनेट की मंजूरी देकर इसकी शुरुआत कर सकती है। इस योजना के मुताबिक महिलाओं को बसों में पिंक कार्ड दिया जाएगा। इससे वह फ्री यात्रा कर सकेंगी।

विज्ञापन


इससे डीटीसी पर जो भी अतिरिक्त खर्च आएगा उसकी भरपाई दिल्ली सरकार करेगी। सिर्फ यही नहीं जो ऑपरेटर जितनी गुलाबी टिकट दिनभर में जारी करेगा उस पर सरकार ऑपरेटर को 10 रुपये देगी, यात्रा चाहे कितनी भी दूरी की हो।

सरकार ने इस फैसले को लेकर रोडमैप बना लिया है। कैबिनेट नोट तैयार कर कानून और वित्त विभाग को भेज दिया गया है जिसे जल्द ही कैबिनेट के समक्ष पेश किया जाएगा। आपको बता दें कि दिल्ली सरकार दिल्ली मेट्रो और डीटीसी बस दोनों में सफर को फ्री करना चाहती है। सूत्रों के मुताबिक हालांकि अभी टिकट के रंग को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है लेकिन संभावना जताई जा रही है कि यह टिकट गुलाबी रंग का ही होगा।
विज्ञापन


टीओआई के मुताबिक केजरीवाल सरकार ने डीटीसी और क्लस्टर बसों में महिला यात्रियों को फ्री सेवा देने की योजना का रोडमैप तैयार कर लिया है। लेकिन डीएमआरसी को इसे लागू करने में करीब आठ महीने का समय लग जाएगा जिसको देखते हुए सरकार महिलाओं को बस के सफर में सुविधा देने जा रही है। इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलते ही डीटीसी को इसे लागू करने के लिए निर्देशित किया जाएगा।

विज्ञापन

योजना को लागू करने के लिए दो विकल्प

इस योजना को लागू करने के लिए डीटीसी के एक अधिकारी ने दो विकल्प बताए हैं। पहला यह कि महिलाओं को निशुल्क टिकट दे दिए जाएं, जिससे वह यात्रा कर सकें। उनके मुताबिक दूसरा विकल्प यह हो सकता है कि इस योजना को मूर्त रूप देने के लिए महिला यात्रियों को पास जारी कर दिये जाएं। इन पास के जरिए की जाने वाली यात्रा का खर्च दिल्ली सरकार वहन करे जिसका ऑपरेटरों को सब्सिडी के रूप में भुगतान किया जाए।

डीटीसी या क्लस्टर बस में किराए की दर 4 किमी- 5 रुपए, 4 से 10 किमी-10 रुपए और 10 किमी से अधिक दूरी की यात्रा पर 15 रुपए किराया है। औसतन किराया 10 रुपए होता है जिसे सरकार प्रति टिकट दे सकती है। सरकार के सामने इसे लागू करने से पहले कई सवाल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें