फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुफ्त में देखिए टी-20 मैच, नाहर सिंह स्टेडियम में होगा मुकाबला

Sun, 29 Jan 2017 12:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
क्रिकेट
विज्ञापन
शहर की पहचान कहे जाने वाले राजा नाहर सिंह स्टेडियम में दशक बाद बड़ा आयोजन होने जा रहा है। 31 जनवरी को स्टेडियम में टी 20 ब्लाइंड वर्ल्डकप का आयोजन किया जाएगा। इसे देखने के लिए दर्शकों को कोई शुल्क अदा नहीं करना होगा। आयोजकों ने 10 हजार से अधिक दर्शकों के जुटने की उम्मीद जताई है। आयोजन तैयारियां तेज हो गई हैं।
विज्ञापन


29 जनवरी को दिल्ली में इस टूर्नामेंट का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। जिसके बाद 31 जनवरी को लीग का पहला मैच फरीदाबाद के राजा नाहर सिंह स्टेडियम में खेला जाएगा।

यहां इसका उद्घाटन हरियाणा के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी करेंगे, जबकि शाम के समय विजेता टीम व मैन ऑफ द मैन को ट्रॉफी देने के लिए राज्य के खेल मंत्री अनिल विज मौजूद रहेेंगे। फरीदाबाद की स्लैज हैमर फाउंडेशन इस मैच का आयोजन करा रही हैं। शहर में लंबे समय बाद इतना बड़ा आयोजन हो रहा है, ऐसे में पुलिस-प्रशासन भी तैयारियों में जुट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले नहीं दिखाई रुचि, अब श्रेय लेने की होड़

क्रिकेट
ब्लाइंड टूर्नामेंट के आयोजन से पहले संस्थाएं, उद्योग जगत इसमें भागीदारी से हाथ खींच रही थीं। फरीदाबाद में स्पांसर नहीं मिल रहे थे। नेशनल एसोसिएशन फॉर ब्लाइंड की तरफ से जब स्लैज हैमर फाउंडेशन से संपर्क साधा गया तो संस्था इसका खर्च उठाने को तैयार हो गई।

बाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली में इस आयोजन का उद्घाटन करने के लिए तैयार हुए तो अब इस टूर्नामेंट का श्रेय लेने के लिए सामाजिक संस्थाओं से लेकर अधिकारियों तक में श्रेय लेने की होड़ लगी है।

स्लैज हैमर ने अपने कर्मचारियों को बेहतर क्रिकेटर के तौर पर तैयार किया है। कंपनी की टीम देश और विदेश में कई मैच खेल चुकी है। ऐसे में मेरे लिए ब्लाइंड टूर्नामेंट का सफल आयोजन कराना अहम होगा। टूर्नामेंट के पहले मैच के जरिए नाहर सिंह स्टेडियम की खोई पहचान को वापस लाने का पहला प्रयास होगा। - प्रदीप मोहंती, चेयरमैन-स्लेजहैमर फाउंडेशन 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें