फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदूषण से राहत के लिए निःशुल्क स्वास्थ शिविर

Mon, 04 Dec 2017 07:29 PM IST
लाल सिंह/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
जांच शिविर - फोटो : लाल सिंह
विज्ञापन
दिया फाउंडेशन द्वारा निःशुल्क स्वास्थ जांच शिविर का आयोजन सेक्टर 8 में किया गया। संस्था के अध्यक्ष निखिल अग्रवाल ने बताया कि दिया फाउंडेशन का यह पहला स्वास्थय जांच शिविर हैं यह स्वास्थय जांच शिविर अरिबा अस्पताल के सहयोग से किया गया।
विज्ञापन


हमारी समिति हर माह स्वास्थय जांच शिविर का आयेजन करेगी। हमारे इस केम्प का मुख्य उददेश्य सर्दियों की शुरूआत के साथ दिल्ली एनसीआर में प्रदुषण के बढते स्तर को देखते हुए सांस की बढती बिमारियों पर जागरूकता पैदा करना हैं।



डाॅ0 राजीव नयन ने बताया पहले सांस की बीमारियां 55 साल से अधिक उम्र में पाई जाती थीं, लेकिन आज बढ़ते वायू प्रदूषण के चलते 25 साल के युवा भी इन बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। यह स्थिति भारत के लिए चिंताजनक है। इसलिए ज़रूरी है कि सभी आयुवर्गों के लोग स्वस्थ जीवन शैली अपनाएं और अपने स्वास्थ्य के लिए उचित सावधानियां बरतें।
विज्ञापन


इस स्वास्थय जांच शिविर में डाॅ0 शैलेंद्र प्रजापति (दंत चिकित्सक ) डाॅ0 सना परवीन (गाईनी चिकित्सक) डाॅ0 हसीब अहमद (बाल रोग विशेषज्ञ) ने लगभग 250 मरीजों का परीक्षण किया।



इस इस मौके पर ईसीजी, बीपी, ब्लड शुगर आदि कि निःशुल्क जांच की गयी और निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। इस इस मौके संजय चौहान, राहुल अग्रवाल, मनोज, सुनील, नवीन गोयल, अनुज सिंह, अजय गुप्ता, विकास गुप्ता, चित्रांश, देवेंद्र कुमार आदि लोग इस अवसर पर उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें