फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्तन चमकाने आए और अंगूठी ठग ले गए

Sat, 01 Jul 2017 11:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
पीतल के बर्तन चमकाने का केमिकल बेचने वाले बनकर आए दो ठग एक महिला को झांसा देकर उसकी सोने की अंगूठी ले गए। सेक्टर सात पुलिस ठगों की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन


सेक्टर नौ निवासी अंजू कपूर के मुताबिक, बृहस्पतिवार दोपहर वह घर पर अकेली थी। इस दौरान एक बाइक पर दो युवक आए। उनमें से एक ने दरवाजा खटखटाया जबकि दूसरा बाहर बाइक पर खड़ा रहा। दरवाजा खोलने पर युवक ने बताया कि वह पीतल के बर्तन चमकाने वाला पीतांबरी बेच रहा है। वह सोना भी साफ करता है, यह कहते हुए उसने अंजू कपूर से उनकी अंगूठी उतारने को कहा।

एक कटोरे में पानी मंगवाकर युवक ने उसमें अंगूठी के साथ कुछ रसायन डाल दिए। इसके बाद उनसे कटोरे का पानी गर्म करने को कहा। वह जैसे ही कटोरा लेकर अंदर गईं युवक भाग निकला। शक होने पर उन्होंने कटोरा चेक किया तो उसमें अंगूठी नहीं थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने तुरंत ही 100 नंबर पर कॉल कर ठगी की जानकारी दी। थोड़ी देर में मौके पर पहुंची पुलिस ने अंजू से जानकारी लेकर ठगों की तलाश की लेकिन सफलता नहीं मिली। एसएचओ सेक्टर सात इंस्पेक्टर कुलदीप दहिया ने बताया कि केस दर्ज कर दोषियों की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें