फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर आप भी बेरोजगार हैं, तो जरूर पढ़ें ये खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा में मदरसन कंपनी में जेई की नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जी नियुक्ति पत्र देकर युवकों से ठगी का मामला प्रकाश में आया है। सेक्टर-20 पुलिस ने प्लेसमेंट एजेंसी के संचालक को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


आरोपी ने नौकरी के नाम पर युवाओं से सात से दस हजार रुपये लिए थे। पुलिस के अनुसार, एजेंसी ने नेट के जरिये बेरोजगार युवकों को ढूंढ़कर उनसे रुपये ठग लिए।

पुलिस के अनुसार, सेक्टर-1 स्थित मदरसन कंपनी के एचआर मैनेजर राजीव खरे ने 31 अगस्त को थाना सेक्टर-20 में मामला दर्ज कराया था कि नितिन, मकवाना, अभिषेक पालीवाल सहित करीब 12 लोग उनकी कंपनी में जेई की नौकरी के लिए नियुक्ति पत्र लेकर आए।

उन्होंने कंपनी में जेई के लिए इन लोगों को कोई नियुक्ति पत्र नहीं दिया है। वहीं, युवकों द्वारा बताई गई प्लेसमेंट एजेंसी से भी कंपनी का कोई टाईअप नहीं है। पुलिस को जांच में पता चला कि कोल रोड, माता मुहल्ला, खरखौदा मेरठ निवासी शंकर शर्मा ने मेरठ में ही मान्या समाजसेवा संस्था व मान्या प्लेसमेंट एजेंसी खोल रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एजेंसी में काम करती हैं 25 लड़कियां

संस्था में आरोपी की पत्नी साक्षी शर्मा कोषाध्यक्ष है। एजेंसी में उनके यहां 25 लड़कियां काम करती हैं, जो नेट के जरिये बेरोजगार युवकों से बात कर उन्हें कई कंपनियों में इंटरव्यू दिलाकर नौकरी दिलाने का भरोसा देती हैं।

इसी तरह करीब 12 बेरोजगार युवकों को सेक्टर-1 स्थित मदरसन कंपनी में जेई की नौकरी दिलाने के नाम पर दस-दस हजार रुपये ले लिए गए। पुलिस ने मामले में प्लेसमेंट संचालक शंकर शर्मा को मंगलवार को मेरठ से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जानने का प्रयास कर रही है अब तक इन लोगों ने कितने लोगों को ठगा है।
 
एजेंसी संचालक के खाते में गए रुपये
मामले में जांच अधिकारी एसएसआई ददिबल तिवारी ने बताया कि रुपये संचालक के खरखौदा स्थित पीएनबी के खाते में जमा किए गए हैं। पुलिस खाते की जांच कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें