देश की नामी कंपनी में नौकरी के नाम पर फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है, जिसमें एक युवती से ईमेल के माध्यम से सिक्योरिटी रकम जमा करा ली गई। कई महीनों तक चले सिलसिले के बाद इसकी तफ्तीश की गई तो पूरा मामला फर्जी निकला।
युवती की शिकायत पर पुलिस ने आईटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस की साइबर सेल टीम मामले की जांच में जुट गई है।
पालम विहार निवासी सीमा गौड़ ने पालम विहार थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि तीन अगस्त को उसकी ईमेल पर एलएंडटी कंपनी की तरफ से नौकरी के लिए ऑफर आया। कंपनी के लेटरहेड पर उसे मुंबई में इंटरव्यू की बात कही गई। इमेल से उसने सहमति जता दी तो कंपनी की तरफ से उसे 10,600 रुपये सिक्योरिटी रकम जमा कराने को कहा गया।