फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूं होती है फ्लैट बेचने के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी

Thu, 19 Feb 2015 06:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
फ्लैट बेचने के नाम पर ढाई करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित दिल्ली के पंजाबी बाग कॉलोनी का है। पुलिस आयुक्त के आदेश पर सुशांतलोक थाना पुलिस ने एक दंपति और बिचौलिए के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर छानबीन अपराध शाखा की पुलिस को सौंप दी है।
विज्ञापन


सुशांतलोक थाना पुलिस के अनुसार, दिल्ली के पंजाबी बाग में रहने वाले एसके शर्मा ने सुशांतलोक के ए ब्लॉक में मकान संख्या 531 को खरीदने का मन बनाया।

इसके लिए उन्होंने इस मकान मालिक राजौरी गार्डन निवासी दीपिका बेदी और उनके पति अमनदीप बेदी से बातचीत शुरू की। डीएलएफ फेस एक में रहने वाले सुनील खण्डेलवाल ने एसके शर्मा की दीपिका और अमनदीप से मुलाकात कराई थी।

सौदा तय होने के बाद शर्मा ने 09 मई 2012 को दो करोड़ 35 लाख की रकम अदा कर दी। इस पर रजिस्ट्री बाद में कराने की बात कह कर दीपिका और अमनदीप ने दो करोड़ 35 लाख की रकम ले ली।
विज्ञापन


लेकिन रकम लेने के बाद रजिस्ट्री करने में आनाकानी करने लगे। परेशान होकर पीड़ित शर्मा ने पुलिस आयुक्त नवदीप सिंह विर्क से मुलाकात कर अपनी शिकायत दी थी।

पुलिस आयुक्त ने मामले की छानबीन के बाद सुशांत लोक थाना पुलिस को मामला दर्ज कर कार्रवाई करने का आदेश दिया। सुशांतलोक थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी जांच आर्थिक अपराध शाखा को सौंप दिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें