फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमडी में दाखिला के नाम पर डॉक्टर से ठगे 34 लाख रुपये, विरोध पर मिली जान से मारने की धमकी

Tue, 22 Oct 2019 02:43 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
ठगी (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media (File Photo)
विज्ञापन

दिल्ली के बाराखंभा रोड इलाके में डॉक्टर ऑफ मेडिसिन (एमडी) में दाखिला दिलवाने के नाम पर एक डॉक्टर से ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी ने पीड़ित की पत्नी को दिल्ली के नामी कॉलेज में दाखिला करवाने का झांसा दिया। बाद में आरोपियों ने पीड़ित से 34 लाख रुपये ठग लिए। न तो आरोपियों ने दाखिला करवाया और न ही रुपये वापस किए। दबाव बनाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देने लगे। पुलिस ने छानबीन के बाद रविवार को ठगी का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, पीड़ित डॉ. गुरविंदर सिंह परिवार के साथ महेंद्रा पार्क इलाके में रहते हैं। गुरविंदर की पत्नी एमबीबीएस डॉक्टर हैं और जनरल फिजिशियन हैं। वह दिल्ली के नामी कॉलेज से एमडी करना चाहती थीं। इसी साल मार्च में गुरविंदर की मुलाकात रहमान और मनोज नामक कुछ एजेंट से हुई थी। 

आरोपियों ने गुरविंदर से कहा कि वह उसकी पत्नी का दाखिला दिल्ली के नामी कॉलेज में एक्स सर्विसमैन के कोर्ट से करवा देंगे। उनकी दिल्ली के कई कॉलेज में अच्छी पहुंच है। गुरविंदर आरोपियों के झांसे में आ गए। कई बार उनकी कनॉस प्लेस में मीटिंग हुई। बाद में उन्होंने पत्नी के कागजात आरोपियों के हवाले कर दिए। इस बीच गुरविंदर के पास दाखिले में आवेदन करने संबंधी एक एसएमएस भी आया।
विज्ञापन


इसके बाद आरोपियों ने पीड़ित से कहा कि उन्हें दाखिले के आवेदन के लिए मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज स्थित बैंक में 25 हजार रुपये जमा करवाने होंगे। आरोपियों ने पीड़ित से रुपये लेकर उन्हें बैंक की फर्जी पर्ची दे दी। इसके बाद आरोपियों ने दाखिले की रकम देने की बात कर गुरविंदर से 34 लाख रुपये ले लिये। काफी दिनों बाद भी जब आरोपियों ने दाखिला नही करवाया तो गुरविंदर ने अपने रुपये वापस मांगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें