पुलिस को दी शिकायत में देबज्योति ने कहा है कि टेलीग्राम पर एसएस ट्रेडर्स ऑफिशियल नाम से एक चैनल है। चैनल चलाने वालों ने कुछ दिन पहले उनके पास मैसेज भेजा। इसमें 24 घंटों में रकम दोगुना होने का झांसा दिया गया। जालसाजों ने उनके पास दस्तावेज व कार्ड आदि भेजे, साथ ही उन्हें एक ग्रुप से जोड़ लिया। वह उनकी बातों में आ गई और 10 हजार रुपये उनके भेजे गए लिंक पर भेज दिए।
24 घंटे बाद जब उन्होंने जालसाजों से संपर्क किया तो बताया कि उन्हें मोटा मुनाफा हुआ है। उनके पैसे बढ़कर अब 56,890 हो गए हैं। पैसे हासिल करने के लिए उन्हें 25 प्रतिशत कमिशन देना होगा, जिसके बाद उन्हें 66 हजार रिटर्न मिलेगा। छात्रा ने फिर से जालसाजों के खाते में 19 हजार रुपए भेज दिए। जिसके बाद वह नंबर बंद हो गया।