फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निदेशक ने नौकरी दिलाने के नाम पर मांगे थे पैसे, छात्र की मौत के बावजूद लौटाने से किया इंकार

Sun, 30 Jun 2019 01:39 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
फ्रॉड - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित व्हाइट शार्क मरीन अकादमी के निदेशक राजेश तिवारी पर पुलिस ने 2.80 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने यह केस अकादमी के पूर्व छात्र के पिता की शिकायत पर दर्ज किया है। पीड़ित पिता का आरोप है कि अकादमी द्वारा मर्चेंट नेवी में नौकरी (प्लेसमेंट) के लिए 2.80 लाख रुपये लिए गए थे।

विज्ञापन


पढ़ाई के दौरान ही उनके बेटे की एक हादसे में मोत हो गई। इसके बावजूद अकादमी नौकरी के नाम पर लिए गए पैसे लौटाने को तैयार नहीं है। काफी भागदौड़ के बाद निदेशक ने 50 हजार रुपये का चेक दिया लेकिन वह भी बाउंस हो गया। इसके बाद प्रमुख गृह सचिव के निर्देश के बाद पुलिस ने अकादमी के निदेशक के खिलाफ कार्रवाई की।

मूलरूप से बहराइच निवासी सीताराम सिंह ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2014 में नॉलेज पार्क स्थित व्हाइट शार्क मरीन अकादमी में बेटे आकाश सिंह का दाखिला कराया था। उसी दौरान अकादमी के निदेशक राजेश तिवारी ने आकाश को मर्चेंट नेवी में नौकरी दिलाने का वादा कर उनसे 2.80 लाख रुपये ले लिए थे। 
विज्ञापन


इनमें से 15 हजार रुपये नकद और 2.65 लाख रुपये खाते में जमा कराए गए थे। 30 नवंबर 2014 को सड़क हादसे में सीताराम सिंह के बेटे आकाश की मृत्यु हो गई। इसके बाद पीड़ित लगातार निदेशक से रुपये वापस करने की मांग कर रहे हैं। लेकिन निदेशक ने पैसे नहीं लौटाए। काफी भाग दौड़ के बाद आरोपी निदेशक ने 50 हजार रुपये का चेक दिया जो बाउंस हो गया। 

इसके बाद निदेशक से उनका संपर्क नहीं हो पाया। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद पीड़ित ने उत्तर प्रदेश सरकार के प्रमुख गृह सचिव से शिकायत की। प्रमुख गृह सचिव ने जिला पुलिस को केस दर्ज करने का आदेश दिया। नॉलेज पार्क थाना प्रभारी अरविंद पाठक ने बताया कि आला अधिकारियों के निर्देश पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें