साइबर सिटी की एक महिला ने ऑनलाइन फेस्टिवल में सस्ता कैमरा खरीदने के चक्कर में 21,300 रुपये गवां दिए। महिला को रुपये देने के 15 दिन बाद भी कैमरा नहीं मिला। उस पर महिला को शक हुआ और उन्होंने जनवरी में पुलिस को शिकायत दी। जिसमें पुलिस ने पंाच महीने बाद महिला के साथ ठगी का मामला दर्ज किया।
गांव वजीराबाद के मोहल्ले गुल्ला में रहने वाली सुषमा यादव ने 28 दिंसबर 2016 को शॅापिग फेस्टिवल में सस्ता कैमरे खरीदने के चक्कर में इस्टांग्राम ऑनलाइन शॅापिंग साइट के मालिक इलियास मोहिदीन के खाते में चेक से 21,300 रुपये जमा करवाए थे।
रुपये जमा करवाने के बाद न तो उनको कैमरा मिला और न ही कंपनी वाले उनका फोन उठा रहे हैं। हालांकि मामला छह महीने पुराना है। सुशांत लोक थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।