फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली ठगी गिरफ्तार : फर्जी माल ढुलाई के नाम पर ठगने वाले दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद के लिए उपयोगी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दक्षिण दिल्ली पुलिस ने फर्जी माल ढुलाई (लॉजिस्टिक्स) और ट्रक बुकिंग सेवा के नाम पर लोगों को ठगने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को पकड़ा है। आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद निवासी अमन (19) और दिल्ली में कापसहेड़ा निवासी नरेंद्र कुमार (23) के रूप में हुई है। दोनों सामानों की आपूर्ति करने का काम करते हैं। दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त अनंत मित्तल के अनुसार यह मामला एक व्यक्ति की शिकायत पर दर्ज की थी। उससे ट्रक की व्यवस्था करने के नाम पर पैसे ऐंठ लिए गए, लेकिन ट्रक उपलब्ध नहीं कराया गया। पुलिस उपायुक्त मित्तल ने बताया कि आरोपी ऑनलाइन बिजनेस डायरेक्टरी से ग्राहकों की जानकारी जुटाते थे और माल ढुलाई कंपनियों के प्रतिनिधि बनकर अग्रिम भुगतान ले लेते थे। अधिकारी के अनुसार रकम मिलने के बाद वे न तो सेवा देते थे और न ही पैसे लौटाते थे। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से पांच मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। आरोपियों का संबंध साइबर धोखाधड़ी की 10 शिकायतों से पाया गया है, जिनमें 2,56,560 रुपये की ठगी शामिल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें