फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी लोन एप से देशभर में ठगी: एप डाउनलोड कराकर फोन से निकालते थे डाटा, गैलरी से फोटो लेकर बना देते थे अश्लील

Thu, 06 Apr 2023 09:22 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का खुलासा किया है जो चीनी लोन एप के जरिये देशभर में ठगी की वारदात को अंजाम दे रहा था। पुलिस ने मालिक समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दिल्ली के मधु विहार इलाके में फर्जी कॉल सेंटर पर ये काम चल रहा था।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में प्रतिबंध के बावजूद चीनी लोन एप के जरिये लोगों को जाल में फंसाकर वसूली का सिलसिला जारी है। पूर्वी जिले की साइबर थाना पुलिस ने बुधवार को चीनी लोप के जरिये लोगों को ठग रहे गिरोह का खुलासा किया है। मधु विहार इलाके में फर्जी कॉल सेंटर पर छापा मारकर मालिक अनिल मदान (43) और सहयोगी संदीप वर्मा (39) व विशाल कुमार (23) को गिरफ्तार कर लिया, जबकि टेलिकॉलर 10 युवतियों व 17 युवकों को हिरासत में लिया गया है। 
विज्ञापन


इसके अलावा 22 लैपटॉप, 20 डेस्कटॉप, सीपीयू, 55 मोबाइल, दो वाईफाई राउटर, एक नोट गिनने की मशीन, 40 हजार रुपये और 21 हार्डडिस्क बरामद की गई हैं। आरोपी देशभर के हजारों लोगों से करोड़ों रुपये ऐंठ कर चीन भेज चुके हैं। फिलहाल, 15 शिकायतों का पता चला है। 

पुलिस ने नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल से मदद मांगी है। पुलिस अन्य शिकायतकर्ताओं का पता लगा रही है। इसके अलावा आरोपियों के खातों की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन


आरोपी एप डाउनलोड कराकर फोन से निकाल लेते थे डाटा 
अनिल ने बताया कि गिरोह फेसबुक, इंस्टाग्राम व यू-ट्यूब पर चीनी लोन एप का विज्ञापन देता था। एप पर बिना किसी गारंटी व कागजात के आसानी से 2000 से 15 हजार तक का लोन देने की बात कही जाती थी। पीड़ित के तैयार होने पर उसे फोन में एक एप डाउनलोड करने के लिए कहा जाता था। डाउनलोडिंग के दौरान एप फोटो गैलरी, कांटेक्ट लिस्ट व फोन का दूसरा डाटा प्राप्त करने की अनुमति मांगता था। अनुमति देते ही एप डाउनलोड हो जाता था और खाते में रकम आ जाती थी। 

गैलरी से निकाली फोटो को अश्लील बना परिजनों को भेजने की धमकी
लोन वापसी के नाम पर ज्यादा पैसे मांगकर धमकाया जाता था। ऐसा नहीं करने पर पीड़ित के मोबाइल की गैलरी से निकाली गई फोटो को अश्लील बनाकर उसे परिजनों को भेजने की धमकी दी जाती थी। इससे आरोपी मोटी रकम वसूल लेते थे। 
विज्ञापन

12वीं पास अनिल एक साल से चला रहा था कॉल सेंटर
पुलिस को पता चला है कि गीता कालोनी निवासी अनिल मदान एक साल से मधु विहार की गली नंबर 15 में बी-37 की पहली व तीसरी मंजिल पर कॉलसेंटर चला रहा था। आरोपी महज 12वीं पास है। वहीं, संदीप परिवार के साथ सेवक पार्क, उत्तम नगर में रहता है। वह भी 12वीं पास है। विशाल उत्तम नगर में रहता है और एक वेबसाइट व एप के जरिये फंसाए गए लोगों का डाटा अनिल को देता था। टेलिकॉलर के जरिये ब्लैकमेल कर उनसे वसूली की जाती थी। इसके बाद कमीशन और कॉल सेंटर का खर्चा निकालकर आरोपी बाकी रकम आगे बढ़ा देता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें