फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस महकमे में 5 फरवरी से होगी चतुर्थ श्रेणी के रिक्त पदों पर भर्ती

Fri, 02 Feb 2018 06:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस महकमे में चतुर्थ श्रेणी के 14 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया 5 से शुरू होगी। यह भर्ती पुलिस लाइन में होगी। इन पदों पर हरियाणा औद्योगिक सुरक्षा बल के हटाए गए पुरुष/ महिला चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को अंडर पार्ट-2 ऑफ द ऑउटसोर्सिंग पॉलिसी के तहत भर्ती किया जाएगा।

विज्ञापन


सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि इन 14 पदों में से 4 कुक, 5 वाटर कैरियर, 4 सफाई कर्मचारी तथा 1 कारपेंटर शामिल हैं। इनका चयन साक्षात्कार पुलिस उपायुक्त मुख्यालय द्वारा नामित चयन समिति, जिसका अध्यक्ष एक सहायक पुलिस आयुक्त और दो सदस्य को मिलाकर बने, बोर्ड द्वारा किया जाएगा।

राज्य सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार अनुसूचित जाति तथा पिछड़े वर्ग के उमीदवारों को उचित प्रतिनिधित्व दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि उक्त महिला/ पुरूष चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की सेवायें एक वर्ष अथवा उससे पहले कभी भी बिना कोई कारण बताए इस आधार पर निरस्त की जा सकती है, यदि इनका चाल-चलन/व्यवहार असंतोषजनक पाया जाता है अथवा इनकी सेवाओं की आवश्यकता न हो।
विज्ञापन


इस बर्खास्तगी के आदेशों के विरुद्ध किसी भी न्यायालय के समक्ष कोई भी अपील नहीं होगी। चयन के लिए साक्षात्कार में आने वाले उमीदवारों को कोई यात्रा व दैनिक भत्ता नहीं दिया जाएगा। पदों की संख्या बिना कोई कारण बताए बढ़ाई या घटाई या पूर्णत: वापस ली जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें