फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी सरकार के पूर्व मंत्री के घर डेढ़ महीने में चौथी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बदमाशों ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री के घर में करीब डेढ़ माह में चौथी बार चोरी की। वारदात को अंजाम देकर भाग रहे चोरों को जब उन्होंने पकड़ने का प्रयास किया तो बदमाशों ने उन पर और उनके चालक पर रिवाल्वर तान दी।
विज्ञापन


बसपा सरकार में सुधीर कुमार गोयल दर्जा प्राप्त मंत्री रह चुके हैं। बी-128, सेक्टर-19 निवासी सुधीर कुमार दिल्ली यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर भी हैं। उन्होंने बताया कि वह मंगलवार सुबह घर बंद करके यूनिवर्सिटी चले गए थे।

शाम करीब 5 बजे जब वह ईको स्पोर्ट कार से घर पहुंचे तो उन्होंने वहां एक लाल रंग की वैगन आर देखी। जब उन्होंने मेन गेट खोला तो अंदर से दो बदमाश सामान लेकर बाहर निकले और उसे वैगन आर में रख दिया।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

उन पर और उनके चालक पर तान दी रिवाल्वर

पीड़ित ने जब बदमाशों को रोकने की कोशिश की तो उन्होंने उन पर और उनके चालक पर रिवाल्वर तान दी। फिर चोरों ने उन्हें ईको स्पोर्ट को साइड करने को बोला और अपनी कार में बैठकर हथियार लहराते हुए भाग गए।

सुधीर का कहना है कि उन्होंने सेक्टर-26 तक बदमाशों का पीछा किया लेकिन पकड़ नहीं पाए। आरोप है कि पुलिस घटनास्थल पर देर से पहुंची। सुधीर के अनुसार, उनके घर से नगदी, कुछ कीमती सामान, अष्टधातु की मूर्तियां आदि बदमाश ले गए हैं।

उनका कहना है कि 3 जुलाई, 20 जुलाई, 29 जुलाई और मंगलवार को उनके घर पर चोरी हुई है। उन्होंने एसएसपी को पत्र लिख कर सुरक्षा की गुहार लगाई है। पीसीआर वैन भी यहां गश्त नहीं लगाती।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें