नई दिल्ली। योग विज्ञान एवं मानव कल्याण संस्थान के बैनर तले कैलाश हिल्स केंद्र पर योग कार्यक्रम में चार योग साधकों को सम्मानित किया गया। इनमें सुनीता अग्रवाल, डॉ. शशि बाला, सतीश दुआ और प्रीतिका साध शामिल रहे। यह सम्मान संस्था के वरिष्ठ गुरु धर्मवीर सिंह, प्रसिद्ध गायनाकोलॉजिस्ट डॉ. किरण दुआ, ओपी सिसोदिया, सतीश नागपाल, विजय ग्रोवर, रेनू दीवान, अंजना अग्रवाल, निधि जुल्का, रचना अग्रवाल, पूनम अरोड़ा और आशा प्रसाद ने संयुक्त रूप से दिया। केंद्र के शिक्षक हेमन्त ठाकुर ने सभी को योग से जुड़ने की प्रेरणा देने के लिए धन्यवाद कहा। ब्यूरो