केशवपुरम इलाके में शुक्रवार रात चार साल की बच्ची के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। पीड़ित बच्ची को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर है।
आरोपी ने बच्ची के साथ रेप करने के बाद उसके चेहरे पर ब्लेड से कई वार भी किए हैं। केशवपुरम थाना पुलिस आरोपी के खिलाफ मारपीट, रेप और पोक्सो के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश में जुट गई है।
पुलिस के अनुसार चार साल की बच्ची अपने परिजनों के साथ केशवपुरम स्थित झुग्गी में रहती है। शुक्रवार रात बच्ची घर के बाहर खेलते हुए गायब हो गई।