हादसे में चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां काम कर रहे कर्मचारियों ने तुरंत घायलों को राजा हरीशचंद्र अस्पताल पहुंचाया, जहां सभी को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने मरने वालों के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। नरेला थाना पुलिस ने लापरवाही का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नरेला में डीडीए के करीब 1200 से ज्यादा फ्लैट बने हैं, जिन्हें साल 2017 की आवासीय योजना के तहत आवंटित किया जाना था, लेकिन ड्रॉ के बाद लोगों ने नरेला में सुविधाएं न होने का हवाला देते हुए इन फ्लैटों को सरेंडर कर दिया था। अब डीडीए निजी कंपनी ‘बी जी सिरका’ की मदद से यहां आवासीय योजना के तहत फ्लैटों का निर्माण कार्य करवा रहा है।