फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: सलीम वास्तिक की सुरक्षा में लगे थे यूपी पुलिस के चार जवान, गिरफ्तारी का किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
सभी केंद्र के ध्यानार्थ
विज्ञापन

अपराध शाखा की टीम सादे कपड़ों में पहुंची थी उसके घर, पुलिसकर्मियों ने पहचाना नहीं
इंस्टाग्राम पर सलीम के 1.35 लाख फॉलोअर्स, यूट्यूब पर 62 हजार लोग करते हैं फॉलो
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
अपनी पोस्ट को लेकर सलीम वास्तिक देश-विदेश में खूब चर्चाओं में रहता था। उसे लगातार धमकियां मिलती रहती थीं। 27 फरवरी को हमले के बाद से यूपी पुलिस ने सलीम वास्तिक को सुरक्षा प्रदान की थी। उसकी सुरक्षा में 24 घंटे यूपी पुलिस के चार जवान रहते थे। अपराध शाखा की टीम सादे कपड़ों में जब उसे गिरफ्तार करने लोनी पहुंची तो यूपी पुलिस के जवानों ने इसका विरोध किया। वह सलीम को ले जाने नहीं दे रहे थे। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा के अफसरों ने जब अपनी पहचान बताई तो यूपी पुलिस के जवानों ने अपने अधिकारियों से बातचीत की। इसके बाद ही पुलिस की टीम सलीम को गिरफ्तार कर पाई। सलीम की गिरफ्तार से आसपास के लोग काफी हैरान थे। उनको यकीन नहीं हो रहा था कि सलीम इस तरह के मामले भी शामिल रहा है। अशोक विहार, लोनी के लोग सलीम की गिरफ्तारी के बाद दिनभर चर्चा करते रहे।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर खूब फॉलोअर्स : पुलिस के मुताबिक पिछले करीब चार-पांच सालों से सलीम वास्तिक सोशल मीडिया पर सक्रिय था। उसने यूट्यूब, इंस्टाग्राम समेत दूसरे सोशल मीडिया पर अपने फॉलाअर्स की संख्या बढ़ा ली थी। उसने व्हाट्सएप पर भी अपना चैनल बनाया हुआ था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इंस्टाग्राम पर सलीम के 1.35 लाख फॉलोअर्स थे। वहीं यूट्यूब पर उसे 62 हजार लोग फॉलो करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें