फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: दिल्ली के सब्जी मंडी इलाके में चार मंजिला इमारत ढही, कई वाहनों पर गिरा मलबा, 14 लोगों का रेस्क्यू

Tue, 09 Sep 2025 08:15 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के सब्जी मंडी थाना क्षेत्र की पंजाबी बस्ती में बीती रात एक हादसा हो गया। जहां एक चार मंजिला इमारत ढह गई। दिल्ली फायर सर्विस ने पास की इमारत से 14 लोगों को बचाया है। हादसे के दौरान कुछ को मामूली चोटें आईं हैं।
विज्ञापन
सब्जी मंडी इलाके में हादास - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सब्जी मंडी थाना इलाके में सोमवार देर रात एक चार मंजिला जर्जर मकान भरभराकर गिर गया। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। दो सौ गज में बना यह मकान काफी दिन से खाली पड़ा था और घटना के समय भी उसमें कोई मौजूद नहीं था।

विज्ञापन


दमकल विभाग के मुताबिक रात करीब 3.05 बजे सब्जी मंडी इलाके में इमारत गिरने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही दमकल, स्थानीय पुलिस के साथ बचाव और राहत की टीम मौके पर पहुंच गई। टीम ने उस समय राहत महसूस की जब पता चला कि निगम ने जर्जर इमारत को खतरनाक घोषित किया हुआ था और इसमें कोई रह रहा था।

मलबे की चपेट में आने से आस पास खड़ी गाड़ियों को नुकसान हुआ है। मलबा की वजह से आस पास के घरों में फंसे कुछ लोगों को दमकल कर्मियों ने बाहर निकाला। मलबा हटाने का काम जारी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

ये भी पढ़ें: Delhi: बारापुला फेज-तीन कॉरिडोर के लिए पेड़ काटने और प्रत्यारोपण की मिली मंजूरी, एक दशक से अटकी थी यह परियोजन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें