नई दिल्ली। एमसीडी के एच-ब्लॉक, अशोक विहार फेस-एक स्थित स्कूल में बृहस्पतिवार को आधुनिक शिक्षा को बढ़ावा देने का कार्य हुआ। एक संस्था के सहयोग से स्कूल में चार स्मार्ट बोर्ड स्थापित किए गए। आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षा समिति के अध्यक्ष योगेश वर्मा ने की।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का संकल्प है कि समाज के हर वर्ग के बच्चों को निजी स्कूलों जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। स्कूलों में आधारभूत सुविधाओं के सुधार, मरम्मत कार्य, स्वच्छ व सुव्यवस्थित शौचालयों की व्यवस्था और अन्य जरूरी कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। ब्यूरो