फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Elections : विस्थापित कश्मीरी पंडितों के लिए दिल्ली में बनेंगे चार मतदान केंद्र, अधिसूचना जारी

Wed, 17 Apr 2024 02:02 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

इसके जरिए वे अपने मूल निवास के संसदीय क्षेत्र के उम्मीदवार को वोट दे सकेंगे। इस संबंध में चुनाव आयोग ने हाल ही में अधिसूचना जारी की है।
विज्ञापन
Demo Pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वर्षों से अपने मूल निवास से दूर विस्थापन की जिंदगी जी रहे कश्मीरी पंडितों को मतदान के लिए दिल्ली में चार विशेष पोलिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। इसके जरिए वे अपने मूल निवास के संसदीय क्षेत्र के उम्मीदवार को वोट दे सकेंगे। इस संबंध में चुनाव आयोग ने हाल ही में अधिसूचना जारी की है। दिल्ली में कश्मीरी पंडितों की संख्या करीब साठ हजार है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से विस्थापित कश्मीरी पंडितों का मतदान कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारियों को कहा गया है।

विज्ञापन


निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि विस्थापित कश्मीरी पंडितों के मतदान के लिए जम्मू में 21, उधमपुर में एक और दिल्ली में चार विशेष पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि मतदाता दो तरह से मतदान कर सकते हैं। पहला एम-फॉर्म भर कर विशेष मतदान केंद्र में और दूसरा वह डाक मतपत्रों के माध्यम से मतदान कर सकते है, जिसके लिए उन्हें फॉर्म-12-सी भरना होगा। मतदाता सहायक रिटर्निंग ऑफिसर (एआरओ) से वोट प्राप्त कर सकते हैं और इसे डाक मतपत्र प्रक्रिया के माध्यम से डाल सकते हैं।

35 हजार चुनाव प्रचार सामग्रियां हटाईं
नई दिल्ली। एमसीडी ने चार दिनों में दिल्ली की सड़कों, चौक-चौराहों, मेट्रो पिलर व सार्वजनिक भवनों पर लगीं करीब 35 हजार राजनीतिक प्रचार सामग्रियां हटाईं। निगम अधिकारियों के मुताबिक, लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगने के बाद से अब तक करीब 6.75 लाख सामग्री हटवाई गईं हैं। इनमें करीब 2.71 लाख होर्डिंग, 3.18 लाख पोस्टर्स, 50 हजार से ज्यादा साइनेज व 37 हजार झंडे हटाए गए हैं। सभी 12 जोनों में प्रचार सामग्री हटाने के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है। निगम की ओर से अभी प्रचार सामग्री लगाने वालों के खिलाफ सख्ती नहीं बरती जा रही। अनधिकृत तरीके से प्रचार सामग्री लगाने वालों के खिलाफ जल्द ही नोटिस जारी किए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें