फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छापेमारी में बरामद पुराने नोट डकारने में दो हवलदार व एक सिपाही लाइन हाजिर

Sat, 26 Nov 2016 07:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली

सार


-बाहरी जिला में तैनात एक इंस्पेक्टर, दो हवलदार व एक सिपाही को किया गया लाइन हाजिर
-वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना मामले की जांच के दिए गए आदेश, जांच में दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई
-बाहरी जिला के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त करेंगे जांच, जांच के बाद होगी कार्रवाई
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोटबंदी के बाद पुलिसकर्मियों द्वारा पुराने नोट (500-1000) बरामद कर उनकी हेराफेरी के मामले में सामने आ रहे हैं। उत्तर-पश्चिम जिला के बाद अब बाहरी जिला में एक अकाउंटेंट व रियल स्टेट कारोबारी के चालक से चार पुलिस कर्मियों द्वारा हेराफेरी कर नौ लाख रुपये पुराने नोट डकराने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एक इंस्पेक्टर, दो हवलदार और एक सिपाही को लाइन हाजिर कर मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। बाहरी जिला के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त मामले की जांच कर उसकी रिपोर्ट वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को सौंपेगे।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मुताबिक बुधवार को बाहरी जिला स्पेशल स्टाफ को सूचना मिली थी कि रियल स्टेट कारोबारी का चालक मोटी पुरानी रकम लेकर रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास से गुजरेगा। आरोप है कि सूचना के बाद स्पेशल स्टाफ की टीम ने कार से 30 लाख रुपये बरामद किए, लेकिन उन्होंने हेराफेरी कर 21 लाख रुपये ही जमा कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हो रही आरोपों की छानबीन

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को मामले की सूचना मिली तो स्पेशल स्टाफ में तैनात इंस्पेक्ट महाबीर, हवलदार बाल किशन, सुरेंद्र व सिपाही राजेश को लाइन हाजिर कर दिया गया। विशेष आयुक्त एस.बी.के सिंह ने पुलिस कर्मियों को लाइन में भेजे जाने की पुष्टि की।

उनका कहना है कि पुलिस कर्मियों पर लगे आरोपों की छानबीन की जा रही है। जांच में अगर भ्रष्टाचार के आरोप सही पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बता दें कि इससे पूर्व जहांगीरपुरी थाना प्रभारी समेत चार पुलिस कर्मियों पर कूड़ा बीनने वाले से लाखों रुपये डकराने का आरोप लगा था। कूड़ा बीनने वाले को कूड़े के ढेर से लाखों रुपये बरामद हुए थे। आरोपों के बाद सभी पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें