फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Road Accident: जीटी करनाल रोड पर बड़ा हादसा, कांवड़ियों की दो गाड़ियों में टक्कर, चार की मौत, 15 घायल

Thu, 13 Jul 2023 10:49 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

बाहरी दिल्ली में गुरुवार तड़के दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें चार कांवड़ियों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
Delhi Road Accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश की राजधानी दिल्ली के जीटी करनाल रोड पर बड़ा सड़क हादसा हुआ है। सिरसपुर के पास कांवड़ियों की दो गाड़ियों की आपस में टक्कर हो गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। जबकि 15 से ज्यादा घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस जांच में जुटी है। 
विज्ञापन



पुलिस ने कहा कि बाहरी दिल्ली में गुरुवार तड़के दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें चार 'कांवड़ियों' की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के बारे में रात 12.44 बजे कॉल मिली।

पुलिस उपायुक्त (बाहरी उत्तर) रवि कुमार सिंह ने कहा कि हरियाणा नंबर का एक ट्रक जीटी करनाल रोड के केंद्रीय डिवाइडर को पार कर गया और कांवड़ियों (भगवान शिव के भक्तों) को ले जा रहे दूसरे ट्रक से टकरा गया।
विज्ञापन


चार कांवड़ियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 15 अन्य घायल हो गए। डीसीपी ने कहा कि हमने अलीपुर पुलिस स्टेशन में 279 (रैश ड्राइविंग) और 304 ए (लापरवाही के कारण मौत) के तहत मामला दर्ज किया है और आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें