फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दिन में दो किशोरियों सहित चार लोग गायब

Thu, 14 May 2015 09:05 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में दो किशोरियों सहित चार लोग लापता हो गए। परिजनों की शिकायत पर विभिन्न थानों की पुलिस ने केस दर्ज कर लापता लोगों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सूरजकुंड थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति की 16 वर्षीय बेटी छह मई की सुबह घर से निकली थी, लेकिन लौटी नहीं। परिजनों ने ढूंढने का प्रयास किया तो पता चला कि कोई व्यक्ति बहला-फुसला कर शादी करने की नीयत से किशोरी को भगा ले गया है। एसएचओ सूरजकुंड ने बताया कि किशोरी की तलाश की जा रही है।

ओम एंक्लेव पार्ट एक निवासी सुनील कुमार शनिवार को परिजनों को कुछ बताए बिना घर से निकले थे और लापता हो गए। परिजनों ने मिलने की हरसंभव जगहों पर उनकी तलाश की, लेकिन नाकामयाब रहे। बेटे सचिन ने पिता के अपहरण की आशंका जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


संतोष नगर निवासी जगदीश चार मई को किसी काम से  हरकेश नगर, पल्ला गया था। वह वहां से लापता हो गया। पिता अशोक सोनी ने बेटे के अपहरण की आशंका जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसएचओ सराय ख्वाजा ने बताया कि केस दर्ज कर दोनों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


सेक्टर-31 निवासी एक व्यक्ति की 16 वर्षीय बेटी मंगलवार की रात नौ बजे घर से कहीं चली गई। परिजनों को शक है कि कुछ लोगों ने किशोरी को बंधक बना लिया है। एसएचओ सेक्टर गुलाब सिंह ने बताया कि किशोरी की तलाश की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें