फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी पत्रकार चंदन राय और भाई पर धोखाधड़ी के चार और मामले दर्ज

Thu, 29 Aug 2019 05:04 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गैंगस्टर एक्ट में गिरफ्तार फर्जी पत्रकार चंदन राय व उसके भाई राजेश राय के खिलाफ धोखाधड़ी के चार मुकदमे कोतवाली फेज थ्री में दर्ज किए गए हैं। आरोप है कि चंदन ने भाई के साथ मिलकर गाजियाबाद के आवास विकास के फ्लैट को दिलाने के लिए चार लोगों से पौने दस लाख रुपये की ठगी की है। इसके बाद न तो पैसे लौटाए गए न ही फ्लैट दिलवाए। पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही थी। चंदन की गिरफ्तारी की जानकारी मिलने के बाद पीड़ितों ने पुलिस से शिकायत की।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, छिजारसी कॉलोनी निवासी मनीष कुमार सिंह के मकान में फर्जी पत्रकार चंदन राय का भाई राजेश राय रहता था। 17 सितंबर 2015 को मनीष के बेटे का जन्मदिन था। पार्टी में मनीष के अलावा उनके दोस्त प्रेमशंकर, ऋषिपाल सिंह, अविनाश चंद्र वत्स और राजेश राय शामिल हुए थे। मनीष का आरोप है कि राजेश तीन-चार साल से उसके यहां रह रहा था। इस कारण उस पर वह भरोसा करते थे।

पार्टी में राजेश ने चारों लोगों से कहा कि गाजियाबाद में आवास विकास की तरफ से फ्लैट की योजना निकली है। उसका भाई चंदन राय पत्रकार है। वह चारों को फ्लैट दिलवा देगा। इसके बाद चारों से राजेश ने 30-30 हजार रुपये एडवांस के तौर पर ले लिए। एक सप्ताह बाद चारों को चंदन से मिलवाया। चंदन ने फ्लैट दिलाने के नाम पर मनीष सिंह से 4.05 लाख, प्रेमशंकर से 3.70 लाख, ऋषिपाल सिंह से 1 लाख और अविनाश चंद से 1 लाख रुपये ले लिए।
विज्ञापन


कुछ दिन के बाद राजेश ने मनीष का घर खाली कर दिया और गाजियाबाद रहने लगा। जब पीड़ितों ने चंदन से फोन पर फ्लैट के बारे में बात की तो उसने गालियां और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ितों को चंदन राय की गिरफ्तारी की जानकारी हुई तो ये लोग पुलिस के पास पहुंचे। कोतवाली फेज थ्री पुलिस ने चंदन व राजेश के खिलाफ धोखाधड़ी के चार मुकदमे दर्ज किए हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें