फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: चाकू से हमला कर लूट करने वाले चार नाबालिग दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। कल्याणपुरी थाना पुलिस ने मसाला विक्रेता पर चाकू से हमला कर लूटपाट करने के मामले में चार नाबालिगों को पकड़ लिया है। आरोपियों ने विरोध करने पर पीड़ित पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हमले के दौरान एक चाकू पीड़ित की जांघ में फंस गया था।
विज्ञापन

पूर्वी जिला के पुलिस उपायुक्त राजीव कुमार के अनुसार, 2 अप्रैल की रात सूचना मिली कि एक युवक को घायल अवस्था में लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जांच में पता चला कि 18 वर्षीय नीतीश कुमार, जो रेहड़ी पर मसाला बेचता है, चांद सिनेमा बस स्टैंड पर घर जाने के लिए इंतजार कर रहा था। तभी 5-6 बदमाशों ने उससे मोबाइल मांगा और मना करने पर हमला कर फोन लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच की। फुटेज के आधार पर चार नाबालिग आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ लिया गया। उनके कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल दो चाकू बरामद किए गए हैं। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें