फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुदाई के दौरान गिरा मलबा, 4 की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के हरी नगर में शुक्रवार रात 200 गज के एक प्लॉट की बेसमेंट की खुदाई के दौरान मिट्टी में दबकर चार मजदूरों की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


मिट्टी के नीचे और भी मजदूरों के फंसे होने की आशंका है।

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 7:30 बजे डी ब्लॉक में एक मकान के बेसमेंट की खुदाई चल रही थी। मजदूर मिट्टी हटाकर पास ही जमा कर रहे थे। अचानक मिट्टी का ढेर मजदूरों पर गिर गया।
विज्ञापन

पांच मजदूरों को बाहर निकाल, 4 की मौत

मौके पर पहुंचे पुलिस और दमकल कर्मियों ने मिट्टी हटाने का काम शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद पांच मजदूरों को बाहर निकालकर दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में दाखिल करवाया गया जहां डॉक्टरों चार मजदूरों को मृत घोषित कर दिया।

जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है। उधर, दिल्ली नगर निगम के प्रवक्ता का कहना है कि इमारत बनाने की मंजूरी ली गई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें