फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिसकर्मी बताकर सोने की चार चूडियां ठगी

Sun, 18 Dec 2016 01:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन
साइबर सिटी में खुद को पुलिसकर्मी बताकर महिलाओं को निशाना बनाने वाले गिरोह के सदस्यों ने ठगी का नायाब तरीका खोज निकाला है। एक महिला को झांसे में लेकर उसके पास से सोने की चूडिय़ां ठग ली और फरार हो गए। घटना के समय महिला का पति भी साथ था, लेकिन उसे इसका बिल्कुल भी अहसास नहीं हुआ।
विज्ञापन


हकीकत पता चलने पर महिला ने इसकी शिकायत डीएलएफ फेज-2 थाने में दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

पॉश इलाके डीएलएफ फेज-3 में रहने वाली अंजना सेन गुप्ता पुलिस को बताया कि शुक्रवार को वह अपने पति के साथ कार से आ रही थी। नाथूपुर रोड पर जैसे ही वह अपनी कार से नीलकंठ अस्पताल के पास पहुंची तभी उन्हें लगा कि कार का टायर पंक्चर हो गया है।
विज्ञापन


कार से उतरकर पति व पत्नी ने देखा तो कार का पिछला टायर पंक्चर मिला। वह कार को सड़क किनारे खड़ी कर टायर बदलने के लिए मशीन की तलाश करने लगे। अंजना ने बताया कि इस दौरान तीन युवक उनके पास पहुंचे। उनके पति भी वहीं पर थे।

आरोप है कि तीनों व्यक्तियों ने बताया कि वे पुलिस विभाग से हैं। उन्होंने महिला से कहा कि वह अपनी सोने की चूडिय़ां उतार कर उन्हे दे दें क्योंकि इनकी जांच करनी है कि यह असली है या नकली।

उनकी बातों में आकर महिला ने अपनी सोने की चारों चूडिय़ां उतारकर उन्हें दे दी। आरोप है कि चूडिय़ों की जांच के बाद उन्होंने असली की जगह नकली चूड़ी महिला को दे दी और फरार हो गए। जब महिला को असलियत का पता चला तो इसकी शिकायत पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें