फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुपट्टे के सहारे भागने की कोशिश कर रही चार लड़कियां गिरीं छत से नीचे, एक की हालत गंभीर

Mon, 24 Jul 2017 02:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भागने के दौरान शेल्टर होम से गिरी चार किशोरियां
- तीन किशोरियों को चोट लगी, एक अस्पताल में भर्ती 
- चौथी किशोरी गायब, पुलिस ने मामला दर्ज किया
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक‌ चित्र
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंबेडकर नगर थाना इलाके में बत्रा अस्पताल के पास स्थित शेल्टर होम प्रयास से चार किशोरियों ने भागने का प्रयास किया। छत से नीचे उतरने के दौरान तीन किशोरियां नीचे गिर पड़ीं।
विज्ञापन


तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक किशोरी की हालत गंभीर बनी हुई है। चौथी किशोरी गायब है। अंबेडकर नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शनिवार शाम तक गायब किशोरी का कुछ पता नहीं लगा था। दक्षिण-पूर्व जिला डीसीपी रोमिल बानिया के अनुसार, बत्रा अस्पताल के पास प्रयास शेल्टर होम है। इसे एक एनजीओ चलाती है।
विज्ञापन


इस शेल्टर होम में काफी संख्या में किशोरी व महिलाएं रहती हैं। 21 जुलाई को चार किशोरियों ने होम से भागने का प्रयास किया। चारों की उम्र 15 से 17 वर्ष के बीच है। दो किशोरी दिल्ली, एक बिहार और चौथी यूपी की है।
विज्ञापन

किशोरियों ने क्यों की शेल्टर होम से भागने की कोशिश

प्रतीकात्मक‌ चित्र
जब किशोरियां दुपट्टे के सहारे छत से उतर रही थीं तभी वह नीचे गिर पड़ीं। तीन किशोरियों को काफी चोटें आई हैं। उन्हें एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। दो को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

एक किशोरी ट्रामा सेंटर में भर्ती है। उसे काफी चोटें आई हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार चौथी किशोरी गायब है। उसे ढूंढने के प्रयास किए जा रहे हैं। किशोरी के गायब होने को लेकर अंबेडकर नगर थाना पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार ऐसी कोई बात सामने नहीं आई कि इन किशोरियों के साथ मारपीट या दुर्व्यवहार किया जाता हो। अंबेडकर नगर थाना पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि किशोरियों ने शेल्टर होम से भागने का क्यों प्रयास किया? 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें