फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: शादी समारोह में मारपीट के मामले में चार को जमानत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नई दिल्ली। हाईकोर्ट ने साउथ दिल्ली के एक बैंक्वेट हॉल में शादी समारोह के दौरान हुई मारपीट के मामले में गिरफ्तार चार आरोपियों को नियमित जमानत दे दी। अदालत ने कहा कि मामले की परिस्थितियों को देखते हुए आरोपियों को जमानत दी जा सकती है। न्यायमूर्ति प्रतीक जालान की पीठ ने आदेश दिया कि सभी याचिकाकर्ता 50-50 हजार रुपये के निजी मुचलके और इतनी ही राशि के एक-एक जमानती पर रिहा किए जाएं। अदालत ने जमानत देते हुए कुछ शर्तें भी लगाई हैं। कोर्ट ने कहा कि आरोपी जांच में जरूरत पड़ने पर शामिल होंगे, जांच अधिकारी को अपना स्थायी पता और सक्रिय मोबाइल नंबर देंगे और अदालत की अनुमति के बिना देश से बाहर नहीं जाएंगे। अदालत ने आरोपियों को शिकायतकर्ता या गवाहों से संपर्क करने, सबूतों से छेड़छाड़ करने या मामले की सुनवाई के दौरान किसी अन्य आपराधिक गतिविधि में शामिल होने से भी मना किया है।
विज्ञापन


यह मामला 17-18 दिसंबर 2025 की रात का है, जब साउथ दिल्ली के एक बैंक्वेट हॉल में शादी समारोह के दौरान मेहमानों और स्टाफ के बीच विवाद हो गया था। बताया गया कि कुछ मेहमान अपनी गाड़ियों में खाना ले जा रहे थे और वहां शराब पी रहे थे। स्टाफ ने उन्हें रोकने की कोशिश की, जिसके बाद दोनों पक्षों में झगड़ा शुरू हो गया। झगड़े के दौरान हुई मारपीट में शिकायतकर्ता के भाई की बाईं आंख की रोशनी चली गई। हालांकि, अदालत ने कहा कि शिकायतकर्ता के भाई की आंख में चोट पहुंचाने वाला मुख्य आरोपी कोई अन्य सह-आरोपी बताया गया है, न कि वे चार लोग जिन्होंने जमानत की याचिका दायर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें