फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली हिंसा मामलाः निगम पार्षद ताहिर हुसैन के खिलाफ चार एफआईआर 

Thu, 05 Mar 2020 06:14 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  
विज्ञापन
Tahir Hussain - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुई हिंसा में आईबी कर्मी अंकित शर्मा की हत्या के आरोपी निगम पार्षद ताहिर हुसैन की मुसीबतें बढ़ती जा रही हैं। ताहिर हुसैन के खिलाफ चार एफआईआर दर्ज हो गई हैं। दो एफआईआर खजूरी खास व दो दयालपुर थाने में दर्ज की गई हैं। 

विज्ञापन


एक एफआईआर हत्या, दूसरी शस्त्र अधिनियम व दो दंगा भड़काने व सांप्रदायिक सौहार्द खराब करने की धाराओं में दर्ज की गई हैं। एक एफआईआर एक पुलिसकर्मी की शिकायत पर दर्ज हुई है।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल व अपराध शाखा की टीमें ताहिर हुसैन की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही हैं। अपराध शाखा की एसआईटी ताहिर हुसैन को लेकर लुक आउट नोटिस जारी करने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन


अपराध शाखा के एक अधिकारी ने बताया कि ताहिर के खिलाफ अजय गोस्वामी नाम के एक शख्स ने दयालपुर थाने में दर्ज कराई है। गोली लगने से अजय गोस्वामी घायल हो गया था। अजय ने अपनी शिकायत में ताहिर के मकान से गोलियां, पत्थर व पेट्रोल बम चलने की बात कही है।

अजय ने अपनी शिकायत (एफआईआर नंबर-88) में कहा कि वह 25 फरवरी को अपने चाचा राकेश शर्मा के घर आया था। दोपहर करीब 3.50 बजे वह खजूरी जा रहा था। तभी उसने देखा कि करावल नगर मेन रोड पर पत्थरबाजी व गोलीबारी हो रही है। 

वह वापस चाचा के घर की तरफ भागने लगा तो उसे पीछे से एक गोली लगी। वहां खड़े लोग गोलियां चला रहे थे। जिन युवकों ने उसकी सहायता की थी वह कह रहे थे कि निगम पार्षद के घर से गोली चल रही है।

एक एफआईआर खजूरी खास थाने में तैनात सिपाही संग्राम सिंह की शिकायत पर दर्ज की गई है। सिपाही ने अपनी शिकायत में कहा है कि 24 फरवरी को वह हवलदार विक्रम के साथ चांदबाग पुलिया ई-ब्लाक में ड्यूटी कर रहा था। 

तभी आसपास के रास्तों से भीड़ आने लगी। भीड़ पत्थरबाजी कर रही थी। तभी उसने देखा कि प्रदीप की पार्किंग के पास स्थित ताहिर हुसैन की छत पर काफी संख्या में उपद्रवी जमा थे। यह उपद्रवी पार्किंग की तरफ पत्थर व ज्वलनशील पदार्थ फेंक रहे थे। ताहिर की कॉल डिटेल से पता लगा है कि उसकी 19 नंबरों पर ज्यादा बात हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें