नई दिल्ली। उत्तर रेलवे द्वारा उत्तर प्रदेश में 25 से 27 अप्रैल तक होने वाली होम गार्ड भर्ती परीक्षा को लेकर चार विशेष “एग्जाम स्पेशल” ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। पहली स्पेशल ट्रेन संख्या 04220 लखनऊ जंक्शन से जौनपुर जंक्शन के बीच 25, 26 और 27 अप्रैल को प्रतिदिन शाम 6:20 बजे चलेगी। दूसरी ट्रेन संख्या 04222 लखनऊ जंक्शन से प्रयागराज जंक्शन के लिए शाम 5:30 बजे प्रस्थान करेगी। तीसरी स्पेशल ट्रेन संख्या 04223 वाराणसी से मऊ जंक्शन के बीच शाम 6:00 बजे चलाई जाएगी और चौथी ट्रेन संख्या 04224 वाराणसी से बिजौली के बीच शाम 6:35 बजे संचालित होगी। ब्यूरो