फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: बायोकेमिस्ट्री परीक्षा में चैटजीपीटी से नकल

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में एमबीबीएस की बायोकेमिस्ट्री परीक्षा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) टूल चैटजीपीटी का इस्तेमाल करके नकल करने का मामला सामने आया है। परीक्षा के दौरान कुछ छात्र बार-बार शौचालय जाने की अनुमति मांग रहे थे। इससे शिक्षकों को शक हुआ। जांच करने पर पता चला कि छात्र पहले से शौचालय में मोबाइल फोन छिपाकर रखे हुए थे। वे मोबाइल पर प्रश्न पत्र की तस्वीर खींचकर चैटजीपीटी पर अपलोड कर रहे थे और उससे सवालों के जवाब ले रहे थे। जब यह बात सामने आई, तो संस्थान ने तुरंत पूरी परीक्षा रद्द कर दी और उसी दिन दोबारा परीक्षा आयोजित कराई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें