आईजीआई एयरपोर्ट पुलिस अधिकारियों के अनुसार रविवार शाम को कार्गों में चेकिंग की जा रही थी। एयरपोर्ट अधिकारियों को तीन कॉर्टन में संदिग्ध चीजें रखी दिखाई दीं। ठीक से जांच की गई तो तीनों कॉर्टन में 3.70 करोड़ रुपये रखे हुए थे। नोटों क साथ कुछ और सामान भी कॉर्टनों में रखा हुआ था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार नोट 500 व 2000 के नोटों में हैं। ज्यादातर 500 के नोट हैं। ये रकम एयर एशिया की फ्लाइट से केरल भेजी जा रही थी। दिल्ली की एक कोरियर कंपनी के जरिए रकम को भेजा जा रहा था। एयरपोर्ट जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार पुलिस ने इस रकम को शुरू में जब्त किया था। बाद में सीआरपीसी की धारा 102 का नोटिस देकर जांच आयकर विभाग को सौंप दी गई है।
सूचना मिले ही दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल, देश का खुफिया विभाग व आईजीआई एयरपोर्ट थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। कार्गों में चेकिंग के दौरान इतनी मोटी रकम मिलने की दिल्ली पुलिस को 100 नंबर पर पीसीआर कॉल कर सूचना दी गई थी। पुलिस ने रकम से जुड़े कुछ लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे देर रात खबर लिखे जाने तक पूछताछ की जा रही थी।