फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वेलरी शोरूम में चोरी करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार

Sat, 26 Oct 2019 07:20 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
arrest - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

रोहिणी जिले के स्पेशल स्टाफ ने ज्वेलरी शोरूम में चोरी करने वाले चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बदमाशों के पास से 24 लाख कीमत के जेवरात बरामद किए हैं। पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी से 20 मामले सुलझाने का दावा किया है। पुलिस का कहना है कि बदमाशों से पूछताछ में कई अन्य मामलों का खुलासा हो सकता है।

विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त एसडी शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों की पहचान सागर, उत्तम, पिंटू और नाजिर अली के रूप में हुई है। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि कुछ समय से रोहिणी और उसके आसपास के क्षेत्रों में कई शोरूम में चोरी के मामले सामने आए थे। 

बदमाश कार में सवार होकर शोरूम आते थे और चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाते थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की जिम्मेदारी स्पेशल स्टाफ के निरीक्षक ईश्वर सिंह को सौंपी गई।
विज्ञापन


जांच के दौरान पुलिस ने जेल से बाहर आए कैदियों की जानकारी हासिल की और उन पर निगरानी रखनी शुरू की। इसी बीच बृहस्पतिवार को पुलिस ने एक सूचना पर रोहिणी के सेक्टर-23 से चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। 

बदमाशों के कब्जे से पीतमपुरा से चुराई गई होंडा सिटी कार बरामद कर ली। जांच में पता चला कि सागर पर 85 और उत्तम पर 21 मामले दर्ज हैं। दोनों जमानत पर बाहर निकले हैं। वारदात के दौरान बदमाश हथियार लेकर भी चलते हैं और मौका पाकर उसका इस्तेमाल करने से नहीं चूकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें