देश की राजधानी दिल्ली में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, गुरुवार रात बवाना पुलिस स्टेशन की सीमा में मुठभेड़ के बाद चार अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। उनमें से दो घायल हुए थे।