फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: खाली ट्रेन के चार डिब्बे पटरी से उतरे, आवागमन प्रभावित, यात्रियों को हुई परेशानी, करना पड़ा इंतजार

Thu, 13 Apr 2023 09:43 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली

सार

नई दिल्ली पहुंचने से पहले कुछ ट्रेनों को रोक दिया गया। इससे भी दूर दराज से आने वाली ट्रेनों में यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन - फोटो : ANI-फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-5 पर प्रवेश करने से पहले ट्रेन नंबर-04078 के कोचिंग रैक के चार डिब्बे पटरी से उतर गए। इससे नई दिल्ली से देश के अलग अलग शहरों के लिए कई ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित रही। इससे यात्रियों को स्टेशनों पर काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। 

विज्ञापन

नई दिल्ली पहुंचने से पहले कुछ ट्रेनों को रोक दिया गया। इससे भी दूर दराज से आने वाली ट्रेनों में यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर रेलवे और पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। खासी मशक्कत के बाद डिब्बों को पटरी पर लाया जा सका।

 

बृहस्पतिवार शाम 5.50 बजे शिवाजी ब्रिज के नजदीक यह घटना हुई। स्टेशन पहुंचने से पहले श्री माता वैष्णो देवी कटरा-नई दिल्ली स्पेशल (04078) ट्रेन के 4 डिब्बे पटरी से उतर गए। इस दौरान आवागमन करने वाली ट्रेनों को अलग- अलग स्टेशनों पर रोक दिया गया। 

 

रेलवे अधिकारी के मुताबिक, सभी कोच खाली थे, इसलिए कोई अप्रिय घटना नहीं घटी। हालांकि इस वजह से कई ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई। इस वजह से दो घंटे से अधिक देर तक ट्रेन सेवाएं प्रभावित रहीं। ट्रेनों की आवाजाही थमने से यात्रियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वे स्टेशन मास्टर से लेकर पूछताछ केंद्र तक के चक्कर लगाते देखे गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें