जेजे मैथ्यू व उनकी पत्नी एग्नेस मैथ्यू हरियाणा पर्यटन निगम के पांच सितारा होटल राजहंस में काम करते थे और सेवानिवृत्त हो चुके थे। इनके पांच बेटे-बेटियां थे। पुलिस के अनुसार गत अप्रैल में जेजे मैथ्यू और जुलाई में उनकी पत्नी की मौत हो गई थी।
इसके बाद अगस्त में सबसे छोटे बेटे संजू की भी एक हादसे के बाद मौत हो गई। पांच माह में ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत के बाद बेटी मीना, बीना व जया और बेटा प्रदीप तनाव में थे। बीना किडनी के रोगी थी और डायलिसिस पर चल रही थी।
किसी की शादी नहीं हुई और बेरोजगार भी थे
जांच में पता चला कि जेजे मैथ्यू के किसी बेटे-बेटी की शादी नहीं हुई थी और उनके पास कोई राजगार भी नहीं था। प्रदीप ने कुछ समय के लिए एक फैक्ट्री में काम किया, लेकिन वो अब छोड़ चुका था। माता-पिता की मौत के बाद परिवार की आर्थिक हालत और खराब हो गई थी।
पुलिस ने आसपास के लोगों से बात की, लेकिन इनके किसी रिश्तेदार के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। परिवार सेक्टर-28 स्थित सेंट एंड्रयूज चर्च के पादरी फादर रवि कोटा के संपर्क में था। इस पर पुलिस ने उन्हें बुलवाया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।